सरकार का बड़ा कदम, अब टेलीकॉम कंपनियों को लॉन्च करने होंगे Voice और SMS के प्लांस

गैजेट डेस्क, New SMS Plan Update | अगर आप भी रिचार्ज प्लान की बढ़ती कीमतों से परेशान हो चुके हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. इस परेशानी को दूर करने के लिए अब टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है. एक नया ड्राफ्ट प्रस्ताव जारी किया गया है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे प्लान लाने के बारे में कहा गया है जिसमें केवल कॉल और SMS की सुविधा हो और डाटा शामिल न हो, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Mobile Message SMS

अब सस्ते होंगे रिचार्ज प्लान

TRAI की तरफ से इस नए प्रस्ताव को लाने का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को ज्यादा विकल्प उपलब्ध करवाना और अनचाहे डाटा प्लान लेने से बचाना है. खास तौर पर गांव में रह रहे बुजुर्गों और फीचर फोन यूजर्स के लिए यह कदम काफी अच्छा साबित हो सकता है. अगर नया नियम लागू होता है, तो मोबाइल यूजर्स को पहली बार हर वैलिडिटी में सस्ते वॉइस और एसएमएस प्लान का ऑप्शन भी मिलने वाला है.

अब करने होंगे नए वॉइस प्लान लॉन्च

टेलीकॉम कंपनी जियो, एयरटेल, वोडाफोन- आइडिया को अब हर तरह के रिचार्ज प्लान के साथ- साथ एक ऐसा प्लान भी ऑफर करना होगा जिसमें कॉल और एसएमएस की सुविधा हो यानी अगर कोई 28, 56 या 84 दिन का प्लान है तो इस वैलिडिटी में वॉइस प्लस SMS वाला प्लान भी यूजर्स को प्रोवाइड करवाना होगा. ट्राई के अनुसार, अभी बाजार में वॉइस ऑन प्लान बहुत कम है और जो है वह बहुत ज्यादा महंगे भी है.

28 अप्रैल तक का दिया गया समय 

ट्राई की तरफ से इस प्रस्ताव पर 28 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है. अब सभी टेलीकॉम कंपनियों को 28 दिन 56 दिन और 84 दिनों के ऐसे प्लान उपलब्ध करवाने होंगे जिसमें वॉइस और एसएमएस की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जा सके. इसमें डाटा शामिल नहीं होगा, ऐसे में यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सस्ते और सही प्लान को सेलेक्ट कर पाएंगे. इसकी कीमत भी डाटा वाले प्लान से कम रखी जाएगी. इन कंपनियों को इन सभी प्लान्स को ऐप और रिटेल स्टोर पर साफ तौर पर दिखाना होगा जिससे की ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर इनका यूज कर सके.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.