दिल्ली- गुरुग्राम के बीच इस मेट्रो रूट की दोबारा बनेगी DPR, 7 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गुरुग्राम के बीच मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है. यहां द्वारका से लेकर रेजांगला चौक तक अब नए सिरे से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी. चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) की बोर्ड मीटिंग में DPR में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई है.

Metro

गुरुग्राम में 7 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

HMRTC ने साल 2022 में राइट्स से दिल्ली के सेक्टर- 21 से लेकर गुरुग्राम के रेजांगला चौक तक करीब 8.4 किलोमीटर लंबे मेट्रो प्रोजेक्ट की DPR तैयार करवाई थी, जिसके हिसाब से इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर करीब 1,892 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होने की संभावना जताई गई थी.

पूर्व में बनी इस DPR के तहत इस मेट्रो रूट पर गुरुग्राम में 4 और दिल्ली में 3 स्टेशन तैयार करने की योजना बनाई गई थी. गुरुग्राम में पालम विहार (रेजांगला चौक), चौमा, सेक्टर- 110A और सेक्टर- 111 में मेट्रो स्टेशन तैयार होंगे जबकि दिल्ली में दिल्ली के सेक्टर-c28, यशो भूमि मेट्रो स्टेशन और द्वारका के सेक्टर- 21 में मेट्रो स्टेशन का निर्माण करने की योजना है. गुरुग्राम में मेट्रो रूट की लंबाई करीब 4.90 किलोमीटर होगी जबकि दिल्ली में यह लंबाई 3.50 किलोमीटर होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

मंत्रालय स्तर पर होगा फैसला

HMRTC ने द्वारका से रेजांगला चौक तक यातायात अध्ययन करवाया है जबकि DMRC ने यशो भूमि मेट्रो स्टेशन से इफको चौक तक यातायात अध्ययन करवाया है. इन दोनों मेट्रो रूट में से किसी एक का चयन किया जाए या दोनों मेट्रो रूट का निर्माण किया जाए, इस संबंध में फैसला आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय स्तर पर किया जाएगा. इन यातायात अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक रेजांगला चौक मेट्रो रूट पर साल 2031 में यात्रियों की संख्या का आंकड़ा करीब 2 होने का अनुमान जताया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.