गुरुग्राम में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सवा करोड़ रुपए से चमकेगी भूमिया मंदिर जाने वाली सड़क

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां उल्लावास में भूमिया मंदिर जाने वाली सड़क का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा. सेक्टर- 15 वार्ड की पार्षद मनीष हरसाना ने नारियल फोड़कर इस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.

Village Road Sadak Firni

मंदिर से जुड़ी आस्था

स्थानीय लोगों ने बताया कि उल्लावास की ढाणी नंगली उमरपुर से भूमिया मंदिर तक जाने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में बनी हुई है. ढाणी नंगली उमरपुर में बना भूमिया मंदिर एक प्राचीन मंदिर है और लोगों की इस मंदिर से आस्था जुड़ी हुई है. इस मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन करने के लिए उमड़ती है, लेकिन सड़क मार्ग के खस्ताहाल स्थिति में होने से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

ग्रामीणों ने वार्ड पार्षद और मेयर से मंदिर जाने वाली इस सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई थी और विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था. ऐसे में ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने इस सड़क मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दिखा दी है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

1.20 करोड़ रुपए होंगे खर्च

पार्षद भारती मनीष हरसाना ने बताया कि उल्लावास की ढाणी नंगली उमरपुर से भूमिया मंदिर तक जाने वाले डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को चकाचक बनाने में 1.20 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. इस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है और श्रद्धालुओं को बहुत जल्द इस सुविधा का लाभ मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.