गुरुग्राम से दिल्ली जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, द्वारका एक्सप्रेसवे पर यहां 44 दिन बंद रहेगी एंट्री

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि गुरुग्राम में दौलताबाद चौक 45 दिनों तक बंद रहने से द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बाधित रहेगा. इस खबर के सामने आने पर NCR में सफर करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

Dwarka

इस तारीख तक रहेगा बंद

NHAI ने बताया है कि दौलताबाद चौक पर एलिवेटेड सर्विस रोड से दिल्ली की ओर जाने वाला प्रवेश मार्ग 18 मार्च से 30 अप्रैल तक एक्सपेंशन जॉइंट रिप्लेसमेंट कार्य के चलते बंद रहेगा. इसकी वजह से द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम की संभावना जताई जा रही है.

वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की सलाह

एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि धनकोट और बसई से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सर्विस रोड का इस्तेमाल करने और बिजवासन टोल प्लाजा के बाद मेन कैरिजवे पर आने की सलाह दी जाती है. उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि एक्सप्रेसवे पर अन्य सभी ट्रैफिक की आवाजाही पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी

हाइवे ऑथोरिटी ने लोगों को बंद के बारे में सूचित करते हुए उन्हें अपनी यात्रा की योजना इसके अनुसार बनाने की सलाह दी है. NHAI की ओर से इस खबर के सामने आने पर स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पीक आवर्स के दौरान भीषण ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ेगा. हम NHAI से बंद की अवधि के दौरान असुविधा को कम करने के लिए बेहतर यातायात प्रबंधन समाधान लागू करने का आग्रह करते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.