खुशखबरी: हांसी के दिल्ली रोड टी- प्वाइंट पर शुरू हुआ नया फ्लाईओवर, दिल्ली की आवाजाही होगी आसान

हांसी | सिरसा और हिसार सहित हांसी जिले से दिल्ली के लिए आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि हांसी में दिल्ली रोड टी-प्वाइंट पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. अब दिल्ली- हिसार के बीच आवागमन करने वाले सीधे फ्लाईओवर से होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ सकेंगे. इस फ्लाईओवर के चालू होने से नीचे लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा.

Flyover Bridge 1

दिल्ली जाने वालों को मिलेगी राहत

पहले फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था. ऐसे में फ्लाईओवर के शुरू होने से दिल्ली के लिए आवाजाही करना आसान हो जाएगा.

फ्लाईओवर के साथ लगती सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने तक भिवानी जाने वाले वाहनों को 2 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करते हुए यूटर्न लेकर हाइवे पर लौटना पड़ रहा है.

802 करोड़ रुपए की परियोजना

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की परियोजना NH- 148B के तहत हांसी- भिवानी के बीच नए बाईपास का निर्माण किया गया है और हांसी के दिल्ली रोड टी-प्वाइंट पर बनाया गया फ्लाईओवर इसी परियोजना का हिस्सा है. इस फ्लाईओवर की चौड़ाई लगभग 14 मीटर हैं और इसके निर्माण कार्य पर लगभग 802 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.