HBSE ने पूर्व विद्यार्थियों को दिया गोल्डन चांस, दोबारा परीक्षा देकर करें अंक सुधार

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से पूर्व विद्यार्थियों को एक बड़ा मौका प्रदान किया गया है. इस अवसर के जरिए पूर्व विद्यार्थी अपने अंकों में सुधार कर सकते है. बोर्ड ने बताया कि मार्च 1990 से मार्च 2024 तक केछात्र जो ओपन या रेगुलर कोर्स से सीनियर सेकेंडरी पास कर चुके हैं अब मैक्सिमम दो विषयों में अंक सुधार करवा सकते हैं.

BSEH Haryana Board

15 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

बोर्ड द्वारा आपको आपके किन्हीं दो सब्जेक्टों में अंक सुधार का मौका दिया जा रहा है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू हो गयी है और पूर्व विद्यार्थी 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गई कि छात्रों को अपने शिक्षा प्रमाणपत्र को किसी राजपत्रित अधिकारी या सरकारी/ गैर सरकारी स्कूल के प्राचार्य से वेरीफाई कर ऑनलाइन अपलोड करना होगा.

देना होगा इतना शुल्क

अंक सुधार के लिए 10,000 रुपये शुल्क लिया जाएगा. लास्ट डेट के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से यह कदम उन युवाओं के लिए राहत भरा है जो किसी कारणवश अपने सपनों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उच्च शिक्षा या कॅरिअर में बेहतर मौके चाहते हैं. ऐसे युवा आवेदन कर सकते हैं और अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  पंचायतों के जीरो बैलेंस खाते, बिलों की उगाही करेगी महिलाएं; साफ पानी को लेकर हरियाणा सरकार ने बनाई योजना

आवेदन करते समय प्रोसेस को पूरी तरह ध्यानपूर्वक पूरा करना आवश्यक है और सभी जरूरी दस्तावेज समय पर जमा करने होंगे. पूर्व विद्यार्थियों के लिए यह एक गोल्डन चांस है. कुछ छात्रों ने शुल्क ज्यादा होने की बात उठाई है. उसमें कटौती की मांग भी उठाई है.

पूर्व छात्रों को मिल रहा मौका

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, प्रो. पवन कुमार का कहना है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पूर्व छात्रों को फिर से परीक्षा देने का मौका दिया गया है. इसका लक्ष्य है कि वे छात्र जो पहले अपेक्षित अंक नहीं ला पाए थे, अब अपनी शैक्षिक प्रोफाइल स्ट्रांग कर बेहतर कॅरियर चांस हासिल कर सके. इच्छुक पूर्व विद्यार्थी शुल्क भरकर प्रक्रिया में भाग ले सकते है. अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.