हरियाणा बोर्ड ने दिया कक्षा 12वीं में अंक सुधार का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी द्वारा मार्च 1990 से मार्च 2024 तक सीनियर सेकंडरी (12वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके परीक्षार्थियों को अंक सुधार का एक विशेष मौका प्रदान दिया है. इस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दिया गया है.

BSEH Haryana Board

अंकों में सुधार का मौका

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया है कि ऐसे परीक्षार्थी जो मार्च 1990 से मार्च 2024 तक सीनियर सेकंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके है. उन्हे शिक्षा बोर्ड द्वारा अंक सुधारने का मौका दिया है. ऐसे में सभी परीक्षार्थी एक या अधिकतम दो विषयों में अंक सुधारने आवेदन कर सकते है.

यह भी पढ़े -  BSEH का बड़ा अपडेट, 10वीं के प्रमाण- पत्र; माइग्रेशन और कंपार्टमेंट कार्ड वितरण की तारीख घोषित

इस तारीख तक करें आवेदन

सभी इच्छुक परिक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय पहले बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी किए गए उत्तीर्ण प्रमाण- पत्र की राजपत्रित अधिकारी या किसी सरकारी विद्यालय के प्राचार्य से सत्यापित फोटो प्रति अपलोड करते हुए 5 दिसंबर तक 10,000 राशि परीक्षा शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.