हरियाणा के इस गांव में डीजे बजाने व मृत्यु भोज पर लगा प्रतिबंध, न मानने वाले को देना होगा 11 हजार का जुर्माना

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना मंडी में खैरी गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें गांव में शादी समारोह में डीजे बजाने और मृत्यु भोज पर रोक लगा दी गई है. पूर्व पंच माटा राम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आज से ही शादियों में डीजे बढ़ाने और मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा, जो इसकी अवहेलना करेगा उस पर पंचायत ₹11,000 का जुर्माना भी लगाएगी.

Kisan Panchayat

युवा पीढ़ी पर पड़ रहा बुरा प्रभाव

सभा के अध्यक्ष पूर्व पंच माटा राम और नरेंद्र खैरी ने बताया कि आजकल के शादी समारोह में पूरी रात डीजे बजता है, जिससे बाकी लोगों को काफी परेशानी होती है. साथ ही, पशुओं को भी दिक्कतें आती हैं. युवा गानों की धुन पर शराब पीकर नाचते हैं और आपस में झगड़ा भी कर लेते हैं, इसका बुरा प्रभाव युवा वर्ग पर पड़ रहा है.

यह भी पढ़े -  हिसार का 51 साल पुराना रेलवे ओवरब्रिज अब बनेगा फोरलेन, मिलेगा नया आधुनिक रूप

मृत्युभोज पर भी रहेगा प्रतिबंध

पंचायत में ग्रामीणों के साथ बैठक में यह भी चर्चा की गई कि कई बार गांव में किसी बुजुर्ग की मृत्यु होने पर मृत्यु भोज करवाया जाता है, जिससे परिवार में दुःख होने के बावजूद मजबूरी वश मृत्यु भोज का आयोजन करवाना पड़ता है, जो कि गलत है. इसीलिए इन परम्पराओं पर अब पूर्णतः प्रतिबन्ध लागू रहेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts