हरियाणा के इस जिलें में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर, दिसंबर तक उड़ान भरेंगे बड़े हवाई जहाज

हिसार | हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने हिसार में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे को लेकर बड़ी जानकारी दी है. वे शनिवार को न्यायिक परिसर में जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे. यहां अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण, धारा-370 तथा तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक निर्णयों में न्यायपालिका की अहम भूमिका रही है. उन्होंने बताया कि शहर में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच व आईआईटी संस्थान लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

FLIGHT AIR INDIA

हिसार हवाईअड्डे के विस्तारीकरण पर बोलते हुए कमल गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का योजनाबद्ध ढंग से विभिन्न चरणों में कार्य पूरा करवाया जाएगा. चारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात दिसंबर 2022 तक बड़े जहाजों का आवागमन शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया कि देश के प्रमुख शहरों के लिए बहुत जल्द यहां से हवाई उड़ान शुरू होने जा रही है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के शुरू होने से हिसार शहर के विकास को गति मिलेगी.

यह भी पढ़े -  इस शहर में हरियाणा सिटी गैस PNG कनेक्शन पर वसूल रही 6 गुना चार्ज, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार को सिंगापुर एवं दुबई की तर्ज पर विकसित करने के लिए विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हिसार शहर को साफ सिटी- सेफ सिटी बनाने के लिए नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बार एसोसिएशन द्वारा रखी गई सभी मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मनोहर लाल जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सभी वर्गों के समान विकास को लेकर प्रतिबद्ध है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.