हिसार | हरियाणा के जिला हिसार हवाई अड्डे के निर्माण में तेजी आएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार हवाई अड्डे के निर्माण से जुड़े अधिकारियों को दिसंबर के अंत तक हवाई अड्डे से संबंधित सभी परिचालन गतिविधियों को पूरा करने का निर्देश दिया ताकि नए साल में यहां से नागरिक उड्डयन उड़ानें शुरू की जा सकें.
दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों को अपने 2 विभागों का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम को आगे बढ़ाएं और इसमें तेजी लाएं.
उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के साथ लगते क्षेत्र में एनएच 9 से 52 तक की वैकल्पिक सड़क को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. वैसे, अवाई अड्डे को लेकर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
