हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर, डेहर का बालाजी-हिसार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेन नंबर 09703, डेहर का बालाजी- हिसार एकतरफा स्पेशल रेल सेवा का संचालन रूट डायवर्ट से संचालित करने का निर्णय लिया है. रेलवे द्वारा इसकी जानकारी साझा की गई है.

Train

इस रूट से होगी संचालित

भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि 21 जुलाई को ट्रेन नंबर 09703, डेहर का बालाजी-हिसार एकतरफा स्पेशल ट्रेन का संचालन वाया रींगस, नारनौल, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी के रास्ते किया जाएगा.

ये रहेगा टाइम-टेबल

ट्रेन नंबर 09703, डेहर का बालाजी-हिसार एकतरफा स्पेशल ट्रेन डेहर का बालाजी से 18:10 बजे रवाना होकर 19:07 बजे रींगस, 22:40 बजे रेवाड़ी, 12:20 बजे भिवानी और 02:05 बजे हिसार पहुंचेगी. रेलवे ने बताया है कि अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: आदमपुर में निकली सरकारी भर्ती, 27 जुलाई से पहले करें आवेदन

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन नीन्दड बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, कोसली, झाडली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेडा, हांसी व सातरोड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस रेलसेवा में 15 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होगें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.