हरियाणा को मिली 2 और लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों की सौगात, इन स्टेशनों पर ठहराव

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 2 समर स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें हरियाणा के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों का सीधा लाभ मिलेगा.

Indian Railway

भावनगर टर्मिनस- दिल्ली कैंट

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09557, भावनगर टर्मिनस- दिल्ली कैंट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 मई से 28 जून तक (9 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से शुक्रवार को 15.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 13.10 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09558, दिल्ली कैंट- भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 मई से 29 जून तक (9 ट्रिप) दिल्ली कैंट से शनिवार को 15.25 बजे रवाना होकर रविवार को 12.25 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

ये ट्रेन बीच रास्ते भावनगर पारा, सिहोर गुजरात, धोला, बोटाद, सुरेन्द्रनगर, वीरमगांव, चन्दोलिया बी केबिन, मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड ज., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  हिसार- शिमला रूट पर रोडवेज ने AC बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

काचीगुड़ा- हिसार स्पेशल ट्रेन

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 07055, काचीगुड़ा- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 मई से 27 जून तक (9 ट्रिप) काचीगुडा से गुरुवार को 15.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 11.15 बजे हिसार पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 07056, हिसार- काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 मई से 30 जून तक (9 ट्रिप) हिसार से रविवार को 12.35 बजे रवाना होकर मंगलवार को 07.30 बजे काचीगुडा पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

ये ट्रेन बीच रास्ते मडचेल, वाडियाराम, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, मुदखेड, नांदेड, पूर्ना, बसमत, हिंगाली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, अमालनेर, नंदुरबार, सूरत, वड़ोदरा, अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जंक्शन, पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू व सादुलपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.