हिसार के लोगों के लिए खुशखबरी, कोरोना की वजह से बंद पड़ी ये दो ट्रेन फिर से शुरू

हिसार । हिसार जिलें से रेलवे का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है. कोविड-19 की वजह से बंद पड़ी हिसार- अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को फिर से ट्रैक पर उतरने को रेलवे ने हरी झंडी दे दी है.15 फरवरी से यह एक्सप्रेस ट्रेन हर रोज रात 12:05 रवाना होगी, जो सुबह 7:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी. वापसी में उसी दिन शाम को 6:30 बजे अमृतसर से हिसार के लिए रवाना होगी जो करीब डेढ़ बजे हिसार पहुंचेगी.

TRAIN RAILWAY STATION

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से हिसार- अमृतसर ट्रेन करीब दो साल से बंद पड़ी थी, लेकिन अब रेलवे ने दोबारा इस रेल को ट्रैक पर उतारने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही अब हिसार- लुधियाना ट्रेन को चलाने की मांग भी तेज हो चुकी है.

हिसार से चलने पर ये आएंगे मुख्य स्टेशन

हिसार से बरवाला, जाखल, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, व्यास होते हुए ट्रेन अमृतसर जाएगी. इस ट्रेन का ठहराव मुख्य स्टेशनों पर ही होगा.

अमृतसर- अजमेर एक मार्च से दौड़ेगी

धुंध की वजह से बंद की गई अमृतसर- अजमेर ट्रेन को एक मार्च से शुरू करने के आदेश दिए गए हैं. यह ट्रेन हिसार रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है. इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे अधिकारियों के पास सूचना आ चुकी है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार में साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक बनेगी नई सड़क, दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

रेलवे चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, दीपक ने बताया कि अमृतसर- अजमेर ट्रेन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को चलेगी. हिसार- अमृतसर और अमृतसर- अजमेर दोनों ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिल गई है. कोरोना से हालात सामान्य होने पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है. उन्होंने कहा कि जो एक-दो ट्रेन बंद पड़ी है उन्हें भी जल्द ट्रैक पर उतारा जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.