केजरीवाल ने हरियाणा BJP को दिया झटका, भाजपा प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने थामा AAP का दामन

हिसार | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर हिसार पहुंचे हैं. हिसार में मेक इंडिया नंबर वन अभियान शुरू करने के बाद केजरीवाल ने कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराया. हिसार में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भाजपा के सिरसा जिले के प्रभारी रहे सतेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. आम आदमी पार्टी में शामिल होने के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता पूर्व सांसद अशोक तंवर, सांसद सुशील गुप्ता मौजूद थे. बता दें कि सत्येंद्र ने 2014 का विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था.

aap

सतेंद्र सिंह ने बताया कि हम आदमपुर में उपचुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी. उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क आदि जैसी मूलभूत सुविधाएं हैं, जो भाजपा शासन में ठीक नहीं हो रही हैं. हम इन सभी सुविधाओं को अच्छे तरीके से लागू करेंगे.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार में साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक बनेगी नई सड़क, दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में हम दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए रोल मॉडल बनाएंगे और लोगों को पूरी सुविधाएं देंगे. हमें अपने देश को आगे ले जाना है और शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी आदि पर काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आदमपुर मेरा जन्म स्थान है और मैं आदमपुर में पला-बढ़ा हूं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.