लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटा चौटाला परिवार, हिसार सीट पर घोषित किया प्रत्याशी

हिसार | लोकसभा चुनावों की तारीखें घोषित होने के साथ ही हरियाणा में सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. सभी पार्टियां जिताऊ उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारने की तैयारी कर रही है. हालांकि, यह तो जनता जनार्दन तय करेगी कि जीत का सेहरा किस पार्टी के उम्मीदवार के सिर पर सजेगा.

INLO

INLD ने घोषित किया प्रत्याशी

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) ने कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट पर अभय चौटाला को प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब हिसार लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने महिला विंग की महासचिव सुनैना चौटाला को हिसार से अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

हालांकि, पार्टी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. पार्टी सूत्रों का कहना कि इनेलो 26 मार्च को इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी, लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके नाम पर अंतिम मोहर लगा दी है.

वहीं, दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी से हिसार लोकसभा सीट के लिए नैना चौटाला को प्रत्याशी घोषित किए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है. ऐसे में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के परिवार की इन दोनों बहुओं के बीच काफी रोमांचक सियासी मुकाबला देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार में साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक बनेगी नई सड़क, दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार

हरियाणा में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की 6 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. वहीं, कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई भी प्रत्याशी चुनावी रण में नहीं उतरा है. बीजेपी के साथ सत्ता में भागीदार रही जजपा भी अभी दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.