अस्पताल कर्मचारी ने नर्स पर बनाया जबरदस्ती शारीरिक संबंध का दबाव, केस दर्ज

हिसार । हरियाणा से लगातार अस्पतालों में रेप और छेड़छाड़ करने के मामले सामने आ रहे हैं. देश में सबसे अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने का दम भरनेवाले प्रदेश के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज भी ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने में लगातार नाकाम साबित हो रहे हैं. पिछले दिनों कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद से केस सामने आने के बाद अब हिसार के सिविल अस्पताल से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी अनुसार हिसार के सिविल अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स ने अस्पताल के अस्थाई इलैक्ट्रीशियन पर शारीरिक शोषण व छेड़छाड़ के आरोप लगाएं है.

Rape

इस मामले को लेकर नर्स वेलफेयर यूनियन ने स्टाफ नर्स के समर्थन में सीएमओ को शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़ित नर्स ने बताया कि आरोपी कर्मचारी ठेकेदार का खास आदमी है जो उसे कई दिनों से तंग कर रहा है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार उसका आते-जाते समय रास्ता रोककर धमकी देता है कि अगर तूने मेरे साथ शारिरिक संबंध नहीं बनाएं तो तुझे उठवा दूंगा. ड्यूटी के दौरान भी मेरा पीछा करता रहता है. पिछले साल कोविड नियमों का उल्लघंन करने पर मैंने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी ,तब इन्होंने माफी मांग ली थी लेकिन उसके बाद ये मुझे लगातार परेशान कर रहा है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

नर्स ने बताया कि आरोपी अपने रसूख का फायदा उठाकर अन्य कर्मचारियों को भी परेशान करता रहता है. पीड़ित नर्स के समर्थन में उतरी स्टाफ नर्स यूनियन ने भी उक्त कर्मचारी पर अन्य स्टाफ को तंग करने के आरोप लगाएं है. पीड़ित नर्स ने इस मामले की शिक़ायत स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा, जिला उपायुक्त हिसार और महिला थाना में दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.