खुशखबरी: हिसार व अंबाला को मिली विशाल वेयरहाउस की सौगात, किसानों को मिलेगा तगड़ा फायदा

हिसार | हरियाणा के हिसार और अंबाला जिले को बड़े प्रोजेक्ट की सौगात मिलने जा रही है. बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रदेश में अनाज भंडारण के प्रबंधों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अनाज को खराब होने से बचाने के लिए प्रदेश में पर्याप्त संख्या में वेयरहाउस व साइलो (विशाल वेयरहाउस) की उपलब्धता बेहद जरूरी है.

Vegetable Fruit Sabji

अंबाला में बनेगा साइलो

सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमारे किसानों द्वारा अनाज उत्पादन के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की जाती है. इस अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए पर्याप्त संख्या में वेयरहाउस होने भी आवश्यक हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शाहाबाद व अंबाला के बीच किसी ऐसे स्थान पर साइलो (विशाल वेयरहाउस) के निर्माण की योजना बनाई जाए जो रेलवे लाइन व सड़क मार्ग के बीच में हो.

ऐसा करने से कम खर्च में पूरे देश के साथ साइलो की कनेक्टिविटी संभव हो सकेगी. उन्होंने कहा कि साइलों के लिए रेलवे लाईन व सड़क के बीचोंबीच आवश्यकतानुसार 100 एकड़ तक जमीन अधिगृहित कर ली जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जमीन अधिग्रहण व साइलो निर्माण की योजना तैयार करने का कार्य एक महीने में पूरा करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़े -  झज्जर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अगले साल शुरू होगा यह काम; परेशानी से मिलेगा छूटकारा

हिसार एयरपोर्ट के नजदीक बनेगा साइलो

समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के मद्देनजर वहां सब्जियों व फलों की काफी अधिक मांग है. इसके लिए मुख्यमंत्री ने वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन को हिसार एयरपोर्ट के समीप भी एक साइलो (विशाल वेयरहाउस) की स्थापना की कार्ययोजना तैयार करने को कहा, जहां सब्जियों व फलों का सुरक्षित भंडारण किया जा सके और इन्हें हिसार एयरपोर्ट के माध्यम से मिडिल ईस्ट के देशों में सप्लाई किया जा सके.

इससे प्रदेश के सब्जी व फल उत्पादक किसानों को उनके उत्पादों के अधिक दाम मिलने की उम्मीद जग उठेगी. किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर बागवानी और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देंगे ताकि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.