हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में राज्य के पहले एयरपोर्ट (Hisar Airport) का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं. यहाँ की तैयारी को जांचने और पीएमओ से कोऑर्डिनेशन का जिम्मा चीफ सेक्रेटरी विवेक जोशी को सौंपा गया है. आगामी 5 जनवरी को छुट्टी वाले दिन चीफ सेक्रेटरी शहर में आएंगे. वह एयरपोर्ट के साथ बाकी बड़े प्रोजेक्ट्स का मौजूदा स्टेटस भी प्राप्त करेंगे. इसके लिए पूरी प्रशासनिक लॉबी सक्रिय नजर आ रही है.
एयरलाइन एयर के साथ हो चुका है MOU
हिसार डीसी और मंडल आयुक्त एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स प्राप्त कर रहे हैं. हाल ही में बुधवार को सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के सलाहकार नरहरि सिंह बांगर एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. बीते मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी एयरपोर्ट पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. एयरपोर्ट के दूसरे चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. आग बुझाने के लिए 2 गाड़ियां भी यहाँ आ चुकी हैं.
5 शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ानें
जल्दी ही यहाँ से अयोध्या, जम्मू, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी. इसके लिए एयरलाइन एयर के साथ समझौता भी हो चुका है. 28 सितंबर 2024 को विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली एयरपोर्ट के साथ लगते मैदान में हुई थी. इस दौरान प्रधानमंत्री के जहाज को इस एयरपोर्ट पर उतर गया था. प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट को यहाँ के किसानों के लिए फायदेमंद बताया था.
