हरियाणा को मिली एक और लंबी दूरी की ट्रेन की सौगात, गुजरात से वाया हिसार होकर हरिद्वार जाएगी ये रेलगाड़ी

हिसार | हरियाणा में रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने हिसार जिले को एक और लंबी दूरी की ट्रेन की सौगात दी है. इस ट्रेन के संचालन से भोले बाबा की नगरी हरिद्वार और टेक्सटाइल हब के रूप में विख्यात गुजरात का सफर आसान हो जाएगा.

RAIL TRAIN

ये रहेगा रूट

उत्तर- पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के भावनगर रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन 5 सितंबर से आरंभ की गयी है. बता दे यह साप्ताहिक ट्रेन गुजरात से वाया हरियाणा, पंजाब होकर हरिद्वार पहुंचेगी.

यह गाडी, ट्रेन नंबर 09271 भावनगर टर्मिनल से चलकर मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे जोधपुर पहुंच कर दस मिनट ठहराव के बाद जोधपुर मंडल के डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़ होते हुए हरिद्वार प्रस्थान करेगी. ट्रेन बुधवार सुबह 3.40 बजे हरिद्वार पहुंच जाएगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 19272, हरिद्वार- भावनगर एक्सप्रेस हरिद्वार से हर बुधवार को सुबह 5 बजे रवाना होकर उसी दिन रात्रि 11 बजे जोधपुर आकर 11.10 बजे प्रस्थान कर समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, धनेरा, भीलड़ी व पाटण के रास्ते अगले दिन दोपहर 12.45 बजे भावनगर टर्मिनल पहुंच जाएगी.

हिसार में ये रहेगा टाइम- टेबल

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन सोमवार की रात को 8.20 बजे गुजरात के भावनगर से रवाना होकर भीलड़ी में रात 3.30 बजे, हिसार में शाम 5.30 बजे, हरिद्वार में रात 3.45 बजे पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में बुधवार तड़के ट्रेन 4.55 बजे हरिद्वार से रवाना होकर हिसार में शाम 4 बजे, भीलड़ी में 5.45 बजे, भावनगर में गुरूवार को दोपहर 1 बजे पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  इस शहर में हरियाणा सिटी गैस PNG कनेक्शन पर वसूल रही 6 गुना चार्ज, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

इन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होगा ठहराव

भावनगर- हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का भावनगर परा, सिहोर, धोला, बोटाद लींबडी, सुरेन्द्रनगर गेट, विरमगाम, महेसाणा, पतन, भीलडी, धनेरा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान जालोर, मोकलसर, समदड़ी जंक्शन, जोधपुर, डेगाना जंक्शन, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, हिसार, जाखल, सुनाम, उधम सिंह वाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, सहारनपुर एवं रुड़की स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव रहेगा.

इतने समय में तय होगी दूरी

गुजरात के भावनगर से हरिद्वार की दूरी 1577 किलोमीटर है, जिसे ट्रेन 19271/ 19272 कुल 31 घंटे 20 मिनट में पूरा करेगी जबकि जोधपुर से इस ट्रेन से हरिद्वार पहुंचने में 19 घंटे लगेंगे. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के हजारों यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 3 थ्री टायर एसी, 9 स्लीपर, 3 जनरल व दो एसएलआर सहित 18 आईसीएफ कोच होंगे. जिससे यात्रियों को हरिद्वार तक यात्रा करने के लिए अतिरिक्त सीटें मिल सकेंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.