हिसार से दिल्ली की आवाजाही होगी और भी आसान, बहादुरगढ़ रूट पर दौड़ेगी 5 नई रोडवेज बसें

हिसार | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बसों का संचालन किया जा रहा है. वहीं, प्रदेश के भीतर एक-दूसरे जिलों के बीच सीधी बसें चलाई जा रही है ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. इसी कड़ी में बहादुरगढ़ से हिसार के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को एक और बड़ी सौगात दी गई है.

Haryana Roadways

आवागमन होगा आसान

हरियाणा रोडवेज विभाग ने बहादुरगढ़ के नए बस स्टैंड से हिसार के लिए 5 नई बसें संचालित करने का फैसला लिया है. बहादुरगढ़ सब- डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि बहादुरगढ़ से हिसार तक 5 रोडवेज बसों के संचालन का परमिट लिया गया है और जल्द ही टाइम-टेबल फिक्स कर बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  भारत का ये खूबसूरत द्वीप है पर्यटकों की नई पसंद, भूल जाएंगे मालदीव और अंडमान

उन्होंने बताया कि फिलहाल बहादुरगढ़ से हिसार रूट पर 8 रोडवेज बस संचालित हो रही है, जो यात्रियों की बढ़ती संख्या के हिसाब से काफी नहीं है. इसलिए अब इस रूट पर नई बसों के संचालन की जरूरत आन पड़ी है. जल्द ही, इन बसों को समयानुसार रूट बनाकर चलाया जाएगा ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें.

यात्रियों को मिलेगी राहत

झज्जर रोडवेज डिपो के सीआई अशोक ने बताया कि बहादुरगढ़- हिसार रूट पर जल्द ही 5 नई संचालित की जाएगी. इन बसों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत पहुंचेगी और उन्हें अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात मिलेगी. हिसार से दिल्ली आने वाले यात्री बहादुरगढ़ से मेट्रो में सवार होकर अपने गंतव्य स्थान पर आसानी से पहुंच सकेंगे. हिसार सहित बीच रास्ते से रोहतक पीजीआई आने वाले मरीजों को भी नई बसों की सुविधा का लाभ मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.