शर्मनाक: 6 साल की बच्ची के साथ मुंहबोले मामा ने किया दुष्कर्म

हिसार । हिसार जिले के नजदीकी गांव में 6 साल की बच्ची के साथ मुंह बोले मामा ने गलत काम किया. बता दें कि आरोपी बच्ची के पिता का खेत का पड़ोसी है. आरोपी का घर पर आना जाना था. इस मामले का खुलासा उस समय हुआ, ज़ब बच्ची की माँ उसे नहला रही थी. उस दौरान बच्ची रोने लगी.

Rape

बच्ची के मुँह बोले मामा ने किया उसके साथ दुष्कर्म

बच्चे की मां ने इस मामले की जानकारी परिजनों को दी. वहीं पुलिस ने आरोपित रमेश पर दुष्कर्म तथा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपित दबंग किस्म का है. उसके जिंदा दफन करने की धमकी के बाद परिवार ने गांव छोड़ दिया और महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. वही महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पहले पीड़िता की काउंसलिंग करवाई जाएगी,  उसके बाद उसका मेडिकल कराया जाएगा. उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.