जींद में किशोर भाई करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई 12 साल की बहन

जींद । हरियाणा के जींद से एक हैरानी भरा वाक्या सामने आया है. यहां पर 12 साल की एक किशोरी ने अपने सगे भाई के खिलाफ कथित यौन शोषण का आरोप लगाया है. सात माह की गर्भवती किशोरी को मेडिकल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां की शिक़ायत के आधार पर महिला थाने में भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

Rape

पेट में दर्द की शिक़ायत के बाद खुला मामला

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र महज साढ़े बारह साल है जबकि आरोपित भाई की उम्र 14 साल है. उन्होंने बताया कि किशोरी लगभग साढ़े सात माह की गर्भवती है.जिसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया. पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिक़ायत में बताया कि पिछले दो तीन दिनों से उसकी बेटी के पेट में दर्द था और पेट का आकार भी बढ़ा हुआ था. जब वह बेटी को लेकर चिकित्सक के पास पहुंची तो वहां पता चला कि वह साढ़े सात माह की गर्भवती है. इसके बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.