जींद: जुलाना हल्के की 6 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 22 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर

जींद | जुलाना विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां बहुत जल्द ग्रामीण इलाकों की सड़कों की स्थिति में सुधार किया जाएगा. सूबे की नायब सैनी सरकार ने विभागीय सर्वे के बाद हल्के की 6 प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए मंजूरी प्रदान करते हुए 22 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की हैं.

Road Sadak

इन सड़कों का होगा कायाकल्प

जिन 6 प्रमुख सड़कों की तस्वीर बदलने को मंजूरी दी गई है उनमें सिंधवी खेड़ा से बराह खुर्द, राजगढ़ से देशखेड़ा, रामराय से बागनवाला, नंदगढ़ से भैरोखेड़ा, नंदगढ़ से ढिगाना और रोहतक रोड से बुढाखेड़ा, लाठर होते हुए करसोला तक की सड़क शामिल हैं. कुल मिलाकर 26 किलोमीटर लंबी सड़कों की तस्वीर बदलने जा रही है.

बीजेपी की टिकट पर जुलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने इन सड़कों की स्थिति सुधारने को लेकर सीएम नायब सैनी को मांगपत्र सौंपा था. प्रदेश सरकार ने विभागीय सर्वे के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

लंबे समय से उठाई जा रही थी मांग

कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि लंबे समय से इन सड़कों के नवीनीकरण और चौड़ीकरण की मांग उठाई जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है. इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों का सफर आसान व सुरक्षित होगा. आने वाले समय में जुलाना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए और भी बजट राशि जारी की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.