हरियाणा में 8 महीने के बच्चे के नाम बड़ा रिकॉर्ड, इतनी कम उम्र में निकले सबसे ज्यादा दांत

जींद | हरियाणा के जींद शहर से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां 8 महीने 23 दिन की उम्र के बच्चे का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है. इतनी कम उम्र में बच्चे के आठ दांत निकल आए हैं जो चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से एक दुर्लभ घटना है.

Rudransh Jind

बेहद कम उम्र में आए 8 दांत

बेहद छोटी सी उम्र में 8 दांत निकलने पर रुद्रांश का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. रेलवे रोड पर वॉर्ड नंबर- 4 में रहने वाले रूद्राक्ष की माता पेशे से डाक्टर हैं. डॉ. रश्मि ने बताया कि उसके बेटे रुद्रांश का 8 महीने 23 दिन की उम्र में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है. इस उम्र में सबसे अधिक 8 दांत आने पर उसका नाम दर्ज हुआ है.

वीडियो बनाकर किया अपलोड

डॉ. रश्मि ने बताया कि आमतौर पर 8 महीने के बच्चे के 2- 3 दांत ही निकलते हैं, लेकिन मेरे बेटे रूद्रांश के 8 दांत निकले हुए हैं. इसके चलते गत 20 मार्च को उसका नाम इस रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है. एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से रुद्रांश का नाम दर्ज हुआ है. इस ऐप्लिकेशन पर नाम दर्ज करवाने के लिए दांतों की फोटो और वीडियो बनाकर सबूत के तौर पर अपलोड करनी पड़ती है. इन सभी ग्राफ की जांच के बाद ही रिकॉर्ड में नाम दर्ज होता है. अब वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.