जींद से मथुरा जाने वाली रोडवेज बस के समय में बदलाव, फटाफट देखें नई टाइमिंग

जींद | हरियाणा रोडवेज जींद डिपो से यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां बस स्टैंड से मथुरा के लिए चलने वाली बस के संचालन समय में बदलाव किया गया है. पहले यह बस सुबह 4 बजे रवाना होती थी, लेकिन अब दोपहर 12 बजे दिल्ली- फरीदाबाद होते हुए मथुरा का सफर तय करेगी. इस बस के संचालन समय में बदलाव को लेकर यात्री लंबे समय से मांग कर रहे थे.

Haryana Roadways

यह रहेगा शेड्यूल

नई टाइमिंग के अनुसार, जींद से मथुरा के लिए अब रोजाना दोपहर 12 बजे बस रवाना होगी. यह बस रोहतक, दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल और कोसी होते हुए रात 8 बजे मथुरा पहुंचेगी. वापसी में साढ़े 9 बजे मथुरा से रवाना होगी और रात्रि ठहराव दिल्ली में करेगी. वहां से सुबह 04.40 बजे रवाना होकर 8 बजे जींद पहुंचेगी. अब से रोजाना बस का यहीं शेड्यूल रहेगा. इस बस में मथुरा के लिए प्रति व्यक्ति किराया 330 रुपए निर्धारित किया गया है.

काफी संख्या में जाते हैं यात्री

जींद से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और मथुरा के लिए सफर करते हैं. धार्मिक स्थली होने के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु मथुरा- वृंदावन जाते हैं. जींद से मथुरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं है. ऐसे में यात्रियों के लिए इस बस से सफर करना पहली पसंद बना हुआ है. डिपो महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि यात्रियों की मांग पर मथुरा जाने वाली बस के संचालन समय में बदलाव किया गया है. इससे यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.