जींद में महिला पहलवान के साथ कोच ने किया दुष्कर्म, जाँच में जुटी पुलिस

जींद । जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय महिला पहलवान के साथ उसके कोच द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. नाबालिगा की पिता की शिक़ायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी कोच के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Rape

वहीं मामला दर्ज होने के बाद नाबालिगा पहलवान का मेडिकल चेकअप करवाकर पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराएं है. महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी बेटी गांव के ही स्कूल में कुश्ती का अभ्यास करती है. इस दौरान अभ्यास करवाने वाले गांव के ही कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

वहीं कोच ने युवती को धमकी भी दी कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा, लेकिन किशोरी ने बिना किसी दबाव के घर आकर सारी आपबीती परिजनों को सुनाई. इसके बाद गुस्साए परिजन युवती को लेकर सदर थाना पहुंचे. पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी.

वहीं इस मामले को लेकर जांच अधिकारी डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने बताया कि आरोपी कोच के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है. डीएसपी ने भरोसा दिलाया कि आरोपी कोच को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.