जींद । रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों पर हुएं लाठीचार्ज के विरोध में जींद के एतिहासिक गांव कंडेला में किसानों ने दिल्ली -चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया है. जिसके चलते किसान आंदोलन एक बार फिर से गति पकड़ने लगा है.
किसानों का कहना है कि हिसार में रवि आजाद की गिरफ्तारी, राजस्थान में राकेश टिकैत पर हमला और आज रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर हमने हाइवे जाम किया है. किसानों का साफ तौर पर यहीं कहना था कि जब तक पुलिस रवि आजाद को रिहा नहीं करेंगी, जाम ऐसे ही लगा रहेगा.
फिलहाल खबर लिखे जाने तक नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव दनौदा से भी खबर सामने आ रही है कि वहां पर भी किसानों ने रोहतक में हुएं लाठीचार्ज के विरोध में हिसार- चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया है. दनौदा खाप व आसपास के लोगों ने मिलकर हाईवे पर धरना शुरू कर दिया है.
