खुशखबरी: उचाना से वैष्णोदेवी के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट चेक करें शेड्यूल

जींद | श्री माता वैष्णोदेवी देवी, कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) ने जींद से कटरा के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी है. वैष्णो देवी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को एक और रोडवेज बस सेवा का तोहफा दिया गया है. यह बस वाया उचाना होकर कटरा पहुंचेगी.

Haryana Roadways Bus 2

यह रहेगा शेड्यूल

उचाना बस स्टैंड इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि यह बस सुबह जींद से 05.40 बजे रवाना होगी. वहीं, उचाना से इसका टाइम 06.10 बजे का रहेगा. यह बस नरवाना, संगरूर और लुधियाना होते हुए रात 8 बजे कटरा पहुंचेगी. इस बस में प्रति व्यक्ति किराया 740 रुपए निर्धारित किया गया है. वापसी में यह बस अगले दिन सुबह 5 बजे कटरा से रवाना होगी. वापसी में यह बस वाया पानीपत होकर दिल्ली जाएगी. यानि कटरा से लौटने वाले श्रद्धालुओं को पानीपत से जींद के लिए दूसरी बस पकड़नी होगी.

किराए पर मिलेगी छूट

बस स्टैंड इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि उचाना से वैष्णोदेवी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है. इस बस के संचालन से सिर्फ वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं ही नहीं, बल्कि पठानकोट और जालंधर कैंट जाने वाले फौजियों को भी फायदा पहुंचेगा.

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 60 साल में ज्यादा उम्र की महिलाएं और 65 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गो को किराए में 50% की छूट का लाभ मिलेगा. सफर के दौरान इन्हें अपना आधार कार्ड साथ रखना होगा ताकि छूट का लाभ उठाया जा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.