आस्ट्रेलियाई सेना में लेफ्टिनेंट बना हरियाणा के किसान का बेटा प्रसन्नजीत मलिक, खुशी से झूम उठा गांव

जींद | विदेशी सरजमीं से हिंदुस्तान और हरियाणा के लिए एक गौरवमई खबर सामने आई है. यहां जींद जिला के सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गांव कुरड़ का बेटा प्रसन्नजीत मलिक (Prasannajeet Malik) का आस्ट्रेलिया की सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है. उनके पिता दिलावर सिंह एक साधारण किसान है. बेटे की इस उपलब्धि पर दिलावर सिंह के घर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है.

Prasannajeet Malik Jind

बचपन से ही था सपना

पिता दिलावर सिंह मलिक ने बताया कि उनके बेटे ने बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का सपना देखा था. उसने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए परीक्षाएं दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. यहां बीटेक करने के बाद करीब 10 साल पहले वह MBA की पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया चला गया था और इसी के साथ- साथ उसने आस्ट्रेलिया की सेना में शामिल होने के लिए परीक्षा दी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा से चलेगी इस दिन चलेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जानिए किराया, रूट और स्पीड

बेटे की मेहनत लाई रंग

10 महीने की कड़ी मेहनत के बाद बेटे प्रसन्नजीत मलिक को कामयाबी हासिल हुई. इसी महीने 12 मई को प्रसन्नजीत मलिक ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में लेफ्टिनेंट पद की शपथ ग्रहण की है. उन्होंने कहा कि बेटे की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है. अब 1 साल की ट्रैनिंग के बाद उनका बेटा गांव आएगा. बेटे की उपलब्धि ने विदेशी धरती पर हिंदुस्तान और हरियाणा का नाम रोशन किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.