जींद के डिप्टी सिविल सर्जन ने पेश की मानवता की मिशाल, हर कोई कर रहा है तारीफ, देखे वायरल विडियो

जींद | हरियाणा के जींद के सामान्य अस्पताल से आज मानवता की मिशाल पेश करने वाला मामला सामने आया है. कोरोनावायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या से हर कोई भय के साये में जी रहा है. लेकिन जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रमेश पांचाल ने स्ट्रेचर की सुविधा न मिलने से परेशानी गंभीर हालत में आई एक महिला को अपने हाथों में उठाया और अंदर अस्पताल की तरफ भागे.

jind civil surgeon

गंभीर हालत में महिला जब जींद के सामान्य अस्पताल पहुंची तो वहां स्ट्रेचर की तत्काल सुविधा नहीं थी. ऐसे में गंभीर हालत में तड़पती महिला की स्थिति डिप्टी सिविल सर्जन से ना देखी गई और उन्होंने महिला को अपने हाथों से गोदी में उठा कर अस्पताल के अंदर पहुंचाया. सिविल सर्जन के इस कदम को वहां खड़े हरेक व्यक्ति ने सेल्यूट किया.


डिप्टी सिविल सर्जन ने अपने ओहदे की परवाह किए बगैर ऐसी मानवता की मिशाल पेश की जिसका वहां इस घटनाक्रम को देखने वाला कायल हो गया. डिप्टी सिविल सर्जन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.