हरियाणा में डाक विभाग की नई सेवा, मात्र 20 रुपए में देश के किसी भी कोने में भेजिए पुस्तकें

जींद | डाक विभाग ने ज्ञान पोस्ट नाम से नई डाक सेवा की शुरुआत की है. इस सर्विस का फायदा उठाकर आप मात्र 20 रुपए में देश के किसी भी कोने में डाक के माध्यम से पुस्तकें भेज सकेंगे. इससे छात्रों को बड़ा फायदा पहुंचेगा. 1 मई से पूरे हरियाणा में यह सेवा शुरू हो गई है.

Books

डाक ज्ञान पोस्ट सेवा

ज्ञान पोस्ट सेवा शुरू करने का उद्देश्य सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक सामग्री जैसे किताबें, पत्रिकाएं या साहित्यिक दस्तावेजों को देश के किसी भी कोने तक रियायती दरों पर पहुंचाना है. मात्र 20 से 100 रुपये में ये किताबें देश के किसी भी कोने में पहुंचाई जा सकेंगी. इसमें ट्रैकिंग, पोस्टिंग और डिलीवरी सर्टिफिकेट की सुविधा भी रहेगी. ज्ञान पोस्ट श्रेणी के तहत कोई भी साधारण वस्तु को नहीं भेजा जाएगा.

यह रहेगा डाक शुल्क

ज्ञान पोस्ट सेवा के लिए डाक शुल्क तय कर दिया गया है. इसमें 300 ग्राम तक की सामग्री के लिए 20 रुपये, 301 से 500 ग्राम के बीच 25 रुपये, 501 ग्राम से एक किलोग्राम के लिए 35 रुपये, एक किलोग्राम से दो किलोग्राम तक 50 रुपये, 2- 3 किलोग्राम तक 65 रुपये, 3- 4 किलोग्राम तक 80 रुपये और 4 किलोग्राम से 5 किलोग्राम ग्राम तक 100 रुपए का शुल्क निर्धारित किया है.

ट्रैकिंग की मिलेगी सुविधा

ज्ञान पोस्ट के तहत भेजी जाने वाली पुस्तकों और मुद्रित शैक्षिक सामग्रियों को ट्रैक किया जा सकेगा. इस योजना के तहत, केवल गैर वाणिज्यिक व शैक्षिक सामग्री ही पोस्ट की जा सकेंगी. जींद डाकघर के मुख्य पोस्टमास्टर संजीव कुमार ने बताया कि ये पहल डिजिटल और शैक्षणिक भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और समाज में ज्ञान के प्रचार व प्रसार को बढ़ावा देगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.