दुष्यंत चौटाला के हल्के में अभय चौटाला का जबरदस्त विरोध, भीड़ ने दिखाए काले झंडे

जींद | उचाना में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का जबरदस्त विरोध किया गया है. बता दें कि जेजेपी कार्यकर्ताओं ने अभय सिंह चौटाला के खिलाफ नारेबाजी की और अभय चौटाला वापिस जाओ, यह नारे लगाए.

31 03 2021 pandushyant1 21513128

प्रदर्शनकारियों ने अभय चौटाला का किया जमकर विरोध 

आज अभय सिंह चौटाला उचाना हलके के दौरे पर थे. इसी वक्त उचाना हलके के जेजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी. साथ ही उनके काफिले को काले झंडे भी दिखाए. अभय चौटाला का काफिला मोहनगढ़ छापड़ गांव से भोसला गांव पहुंचा. अभय चौटाला ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के पास गाड़ी रोकी.

साथ ही, उनसे  बातचीत करने की कोशिश भी की. लेकिन, प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे. जिसकी वजह से अभय सिंह चौटाला आगे चले गए. जेजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अभय चौटाला किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति कर रहे हैं औऱ जानबूझकर भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसा रहे हैं. जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भाईचारा खराब नहीं होने देंगे.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.