जींद से मथुरा जाने वाली रोडवेज बस के समय में फिर हुआ बदलाव, फटाफट देखें नई टाइमिंग

जींद | हरियाणा के जींद जिले से रोडवेज यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां से मथुरा जाने वाली बस के समय में फिर से बदलाव कर दिया गया है. पहले यह रोडवेज बस दोपहर 12 बजे जींद बस स्टैंड से संचालित होती थी, लेकिन अब इसका संचालन सुबह होगा. इस बस के समय में बदलाव से दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.

Haryana Roadways Bus

यह रहेगा नया शेड्यूल

शुरूआत में यह बस सुबह 4 बजे जींद बस स्टैंड से मथुरा के लिए रवाना होती थी, लेकिन बाद में इसका समय बदलकर दोपहर 12 बजे किया गया था. दोपहर वाला समय यात्रियों को रास नहीं आया और अब फिर से इस बस के समय में बदलाव किया गया है.

नए समय के अनुसार, मथुरा जाने वाली रोडवेज बस अब जींद बस स्टैंड से सुबह 06.50 बजे रवाना होगी. यह बस रोहतक, दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल और कोसी होते हुए दोपहर ढाई बजे के आसपास मथुरा पहुंचेगी. वहां से वापसी में 3 बजे रवाना होकर रात 10 बजे जींद पहुंचेगी. इस बस में जींद से मथुरा के लिए प्रति व्यक्ति यात्री किराया 330 रुपए निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 27 साल के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित की अचानक मौत, कुछ दिन पहले ही शुरू की थी प्रैक्टिस

यात्रियों की मांग पर किया बदलाव

जींद डिपो महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि पहले वाले समयानुसार रात को मथुरा से वापसी के दौरान इस बस का दिल्ली ISBT पर तीन घंटे से ज्यादा का ठहराव रहता था, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी. अब नए टाइम- टेबल के अनुसार इस बस का बीच रास्ते ज्यादा देर तक किसी भी स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा. उन्होंने बताया कि जींद से मथुरा के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा नहीं है. ऐसे में लोगों के लिए यह बस पहली पसंद बनी हुई है. इसलिए उनकी डिमांड पर बस के समय में बदलाव किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.