इन लोगों को करवाना होगा अपना आधार कार्ड अपडेट, वरना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

जींद | आधार कार्ड से जुड़ी एक बेहद ही जरूरी खबर सामने आई है, जो हर किसी के लिए जानना अत्यंत महत्वपूर्ण है. जिला उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज हैं. उन्होंने बताया कि 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य किया गया है.

Aadhar Card

14 जून तक फ्री अपडेट का मौका

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की लास्ट डेट 14 जून तक हैं. इसके बाद, आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए पैसों का भुगतान करना होगा.

सरकारी योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिन लोगों ने 10 साल से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, वे समय रहते इस काम को निपटा लें. अन्यथा, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में परेशानी झेलनी पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि आधार कार्ड को अपडेट करते समय जिन डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है, उस पर नाम और डेट ऑफ बर्थ सही होनी चाहिए.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण- पत्र या अन्य निर्धारित पहचान- पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा. आप स्वयं भी UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं. अगर आपको अपनी फोटो या बायोमीट्रिक्स से जुड़ी जानकारी को अपडेट कराना है, तो इसके लिए आपको आधार सेंटर तक जाना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.