ज्योतिष | बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु माना जाता है. वह एक साल में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. 2 जून को गुरु ग्रह कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं. इस राशि में गुरु उच्च स्थिति में होते हैं. ऐसे में गोचर की वजह से पंच महापुरुष राजयोग का भी निर्माण होगा, इस साल कर्क राशि में गुरु का यह गोचर 31 अक्टूबर तक रहने वाला है. आज हम आपको बताएंगे कि किन राशि के जातकों को 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक विशेष लाभ मिलेगा.

2 जून से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
मिथुन राशि: गुरु ग्रह इस राशि के दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, इस दौरान आप लंबी दूरी की यात्राओं पर भी जा सकते हैं. विदेश यात्रा का आपको मौका मिलेगा, गुरु ग्रह को धन का कारक भी माना जाता है.
ऐसे में धन लाभ होने के प्रबल योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि रहने वाली है. आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है.
कर्क राशि: गुरु ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है. शुरुआती संघर्ष और चुनौतियों के बाद अब आपको जीवन में सफलता मिलती हुई दिखाई देगी, इनकम में भी बढ़ोतरी के योग दिखाई दे रहे हैं. आपके घर में शुभ मांगलिक कार्यों का आयोजन भी होता हुआ दिखाई देगा.
प्रबंधन और शिक्षा में आपको अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, बौद्धिक क्षमता का विस्तार होगा जिसे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी.
वृश्चिक राशि: गुरु इस राशि के भाग्य भाव में गोचर करने जा रहे हैं, ऐसे में इनके लिए आने वाला समय काफी खास रहेगा. आपके बिगड़े हुए सभी काम सुधरते हुए दिखाई देंगे. भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, भूमि और वाहन से जुड़े भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ आप ले पाएंगे.
लंबे समय के बाद आपकी किसी खास से मुलाकात हो सकती है, गुरु के आशीर्वाद की वजह से आपको संतान का सुख भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
मकर राशि: इस राशि के लिए गुरु का गोचर काफी खास होने वाला है, गुरु ग्रह सातवें भाव में गोचर करेंगे ऐसे मे लंबे समय से आपकी जितनी भी परेशानियां थी अब वह समाप्त हो जाएगी. आपको कई कार्यों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी, परिवार के साथ आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं. आपको कई शत्रु में लाभ मिलेगा.
मीन राशि: गुरु ग्रह का कर्क राशि में गोचर करना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होगा, आपको भूमि और वाहन का सुख मिलता हुआ दिखाई देगा. साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है आय के भी कई सारे साधन बनेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.