ज्योतिष | अप्रैल महीने में बुध ग्रह महागोचर करने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले तो बुध नीच राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जिस वजह से नीचभंग योग का निर्माण होगा. बुध का यह गोचर यही नहीं रुकेगा, इसके बाद वह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में इसके बाद 30 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे. आज हम आपको बुध के इसी राशि परिवर्तन के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

एक ही महीने में बुध दो बार अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं, इसका प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देगा. बुध ग्रह को मनी मैनेजमेंट-बिजनेस- ज्ञान -बैंकिंग व्यवस्था, लेखन क्षमता आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में 6 राशि के जातकों पर इसका प्रभाव काफी मिला जुला रहेगा. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं बुध हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं.
11 अप्रैल से बदलेगा इन राशियों का भाग्य
तुला राशि: बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातक अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे, अति घनिष्ठ व्यक्ति से भी तनाव देखने को मिल सकता है. लिवर- किडनी की समस्या के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, यात्रा के खर्चे में भी बढ़ोतरी हासिल हो सकती है.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को आर्थिक उन्नति होगी, व्यापार में विस्तार के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आय के भी नए साधन बनेंगे. संतान पक्ष पर खर्च से थोड़ी सी चिंता बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बन रहे है. स्थान परिवर्तन का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है, आपको कान में दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों को गृह एवं वाहन सुख में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है, जमीन जायदाद एवं अचल संपत्ति से भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा. परिश्रम में अवरोध होगा, दांपत्य जीवन में तनाव के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है.
मकर राशि: पराक्रम पुरुषार्थ एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, अब आपको हर कार्य में भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. पिता के साथ आपके रिश्ते काफी अच्छे रहने वाले हैं, धार्मिक कार्यों पर भी खर्च बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. राजनीति में आपको फायदा मिलेगा.
कुंभ राशि: धन संबंधित कार्यों में प्रगति देखने को मिल सकती है, पारिवारिक कार्य पर खर्च बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. आपको पेट व पैर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. आंतरिक रोग में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, साथ ही संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकते हैं.
मीन राशि: इस राशि के जातकों की मानसिक चिंतन में बढ़ोतरी होगी, अचल संपत्ति का लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है. प्रेम प्रसंग में भी तनाव हो सकता है, ऐसे में आप जो भी फैसला ले काफी सोच समझ कर ले. आपको गुस्से पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.