हरियाणा में करनाल उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी, पंजाबी चेहरे पर खेला दांव

करनाल | हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. इस सीट से बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनावी रण में हैं तो वहीं कांग्रेस ने पंजाबी समुदाय के बड़े चेहरों में शामिल त्रिलोचन सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. वर्तमान में वो करनाल से जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.

Indian National Congress INC

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

दरअसल, कल करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा का नामांकन पत्र दाखिल कराने प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा पहुंचे थे. यहां उन्होंने करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोचन त्रिलोचन सिंह के नाम का औपचारिक ऐलान भी कर दिया. इसके बाद, कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिला.

पूर्व CM के सामने लड़ा था चुनाव

वर्तमान में करनाल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने चुनावी ताल ठोकी थी. हालांकि, उन्हें बड़े मार्जिन से हार का मुंह देखना पड़ा था. उस चुनाव में मनोहर लाल को करीब 80 हजार वोट मिले थे, जबकि त्रिलोचन सिंह को करीब 35 हजार वोट हासिल हुए थे.

यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर

पंजाबी समुदाय का खासा प्रभाव

करीब 10 साल तक लोगों के मुद्दों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और बीजेपी सरकार के खिलाफ विपक्ष की आवाज बुलंद करने वाले त्रिलोचन सिंह एक पंजाबी चेहरा है और करनाल में पंजाबी वोटर्स की संख्या करीब 63 हजार है. वहीं, बीजेपी ने मनोहर लाल को करनाल से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर पंजाबी वोटर्स को रिझाने पर दांव खेला है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पंजाबी समुदाय के वोटर्स किस नेता को अपना आशीर्वाद देकर उनके सिर पर जीत का सेहरा बांधने का काम करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.