करनाल । हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर स्पोर्ट्स कंपलेक्स के उद्घाटन पर पहुंचे. जहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेला. मुख्यमंत्री का बैडमिंटन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोगों की इस पर अजब -गजब प्रतिक्रिया आ रही है.
लोगों ने उठाए सीएम के वायरल वीडियो पर सवाल
देशभर में पिछले 2 महीनों से ज्यादा समय से किसान आंदोलन चल रहा है. किसानों द्वारा केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की जा रही है. बता दे कि किसान आंदोलन में सबसे प्रभावित राज्यों में हरियाणा और पंजाब शामिल है. कुछ दिनों पहले हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सभा को किसानों द्वारा रद्द भी करवाया गया था.
इसके अलावा किसानों ने करनाल में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर भी नहीं उतरने दिया. कल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलना और उसका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो देखकर लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए. लोगों ने कहा कि बस अब यही करना रह गया था.
