करनाल में एक महिला की कोरोना से मौत, मचा हडकंप

करनाल | हरियाणा के करनाल में एक महिला की कोरोना से मौत हो गई. वह तरावड़ी की किसान बस्ती की रहने वाली थी. बीती रात उसे बीपी डाउन की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सुबह कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

Dead Body

महिला को हार्ट की थी समस्या

सिविल सर्जन योगेश शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला को हार्ट और बीपी की शिकायत थी. बीती शाम उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है. कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुख्ता इंतजाम किया गया है.

यह भी पढ़े -  कार से लेकर ट्रक तक सभी पर असर, करनाल के इस टोल प्लाजा के नए रेट लागू

करनाल में 63 एक्टिव केस

जिले में कोरोना के 63 एक्टिव मरीज हैं. इनमें मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर भी शामिल हैं. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में उसका रैपिड कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई. बाद में उन्हें आईसीयू.बीपी में शिफ्ट कर दिया गया. पूरे हरियाणा में इस वक्त कोविड के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.