6 फीट लंबी लौकी को देख हैरत में पड़े लोग, सेल्फी खिंचवाने की लगी होड़; रेट जान उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली | आमतौर पर हमने दो से तीन फीट लंबी लौकी ही देखी है, लेकिन क्या आपने कभी 6 फीट से ज्यादा लंबी लौकी देखी है. कुरुक्षेत्र के किसान रणवीर सिंह सौकन दिल्ली के पूसा किसान मेले में 6 फुट 2 इंच लंबी लौकी लेकर पहुंचे, जिसे देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि, शुरू में लोगों ने इसे नकली समझा, लेकिन जब उन्हें सच्चाई पता लगी तो वह भी हैरान रह गए. लोग अपने दोस्तों रिश्तेदारों को दिखाने के लिए इसके पास खड़े होकर सेल्फी खिंचवाते नजर आए.

Lauki

2 महीने में आता है फल

कुरुक्षेत्र से आए किसान रणवीर सिंह ने इस लौकी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस लौकी को उन्होंने देसी बीज से खुद विकसित किया है. इसका नाम आररस-50 है. इसे देसी खाद की सहायता से उगाया जाता है. इसके लिए पहले बांस से मचान बनाया जाता है. फिर बेल को उस के ऊपर चढ़ा लिया जाता है. 25 जून के बाद इस लौकी को लगाया जाता है. इसका फल दो महीने में आता है. आमतौर पर हाइब्रिड लौकी का फल 50 से 55 दिनों में तैयार हो जाता है, लेकिन इस देसी लकी को पकाने में तीन से चार महीने का समय लग जाता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में बारिश का इंतजार लंबा, अगले एक हफ्ते उमस; खराब हवा से जूझेंगे लोग

जानें रेट

इसे बाजार में 100 से ₹200 प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जाता है. इसका स्वाद भी लाजवाब है. इसके सेहत से जुड़े फायदे भी जबरदस्त है. इससे लोग रायता और आचार भी बनाते हैं. किसान रणवीर सिंह ने बताया कि वह 14 सालों की उम्र से खेती कर रहे हैं. साल 1998 में अपनी अनूठी फसलों के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया जा चुका है. वह बताते हैं कि उनके द्वारा उगाई गई इस लौकी के बीज की मांग भारत के अलावा डेनमार्क, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा तक है. इसे बेचकर वह अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts