हरियाणा बोर्ड 12वी कक्षा परिणाम 2020 जल्द होगा घोषित

हरियाणा बॉर्ड 12वी कक्षा का परिणाम इसी सप्ताह घोषित किया जा सकता है- सूत्रहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. लेकिन 12वीं का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किया है. जिसके चलते 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. आपको बता दें 12वीं के दो पेपर छूट गए थे. सूत्रों का कहना है कि वे पेपर अब नहीं होंगे. बताया यह भी जा रहा है हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित किया जा सकता है लेकिन रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं है.
Haryana Board Bhiwani
इस आशय से कई अभिभावकों बच्चों में अभी भ्रम की स्थिति बनी हुई है. बोर्ड अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह एवं सचिव श्री राजीव प्रसाद का कहना है तकनीकी अपरिहार्य कारणों के मद्देनजर परीक्षा परिणाम परिणाम तैयार करने का कार्य प्रगति पर है जिसके पूर्ण होने पर परीक्षा परिणाम निकाला जाएगा व जल्द ही तिथिया भी घोषित कर दी जाएगी.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts