हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 2 दिन हो सकती है भारी बरसात

हिसार | मौसम विभाग की तरफ से अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है. बरसात ने हुमस भरी गर्मी से लोगों को बहुत ही ज्यादा राहत पहुंचाई है. सोमवार को छाये घने बादलों और ठंडी हवाओं ने मौसम ही बदल दिया. रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय मे मौसम तेज़ी से बदलेगा और न्यूनतम तापमान और नीचे जायेगा.

Rain

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष मदन खीचड़ ने बताया है कि हरियाणा में पांच सितंबर तक मौसम के बदलते रहने की उम्मीद है. मगर 1 सितंबर से 3 सितंबर के बीच कहीं-कहीं बिजली गरजने व हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

बारिश न होने से किसानों को नुकसान

प्रदेश में कुछ ऐसे भी स्थान है जहाँ बारिश बहुत कम हुई है. जिसकी वजह से किसानों को बेहद नुकसान उठाना पड़ा है. जहाँ बारिश कम हुई है वहाँ फसलें खराब होने लगी हैं. हिसार में बालसमंद और नारनौंद क्षेत्र में कपास की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है. बारिश न होने कि वजह से सफेद मक्खी ने फसलों को बर्बाद कर दिया है. अब किसानों को बाकि बची हुई फसल के लिए बारिश से काफी आशाएं हैं.

यह भी पढ़े -  हिसार का अर्नव बना हरियाणा का टॉपर, JEE Mains में हासिल की AIR- 22 रैंक

क्या कहते हैं आंकड़े

हरियाणा में मानसून के दौरान भारत मौसम विज्ञान विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार हरियाणा राज्य में अब तक सामान्य से 2 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है. इस दौरान राज्य में सामान्य बारिश 358.9 मिलीमीटर की अपेक्षा 350.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts