HSSC ने किया इस भर्ती परीक्षा को स्थगित, जाने कब होंगी यह परीक्षाएं

चंडीगढ़ । हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हाल ही में स्टाफ नर्स के पदों के लिए परीक्षा तिथि को घोषित किया था. यह परीक्षाएं 12 दिसंबर और 13 दिसंबर 2020 को आयोजित की जानी थी. परंतु कुछ कारणों की वजह से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग )HSSC) ने स्टाफ नर्स के पदों पर होने वाली इस भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है. सभी संबंधित लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए आयोग द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कहा गया है:-

HSSC
                                                                      नोटिस
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट), सूचना दिनांक 13 नवम्बर 2020 और पुनर्निर्धारित नोटिस दिनांक 17 नवंबर 2020, जो हिंदी और अंग्रेजी के विभिन्न प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था और स्टाफ नर्स के पद के लिए (Advt. No. 15/2019, Cat. No. 10) ऑनलाइन लिखित परीक्षा 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को आयोजित करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया था–के बारे में घोषणा की जाती है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

सभी संबंधितों की जानकारी के लिए यह सूचित किया जाता है कि 12 दिसंबर 2020 से 13 दिसंबर 2020 तक निर्धारित उक्त परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई हैं. बाद में फ्रेश शेड्यूल जारी किया जाएगा.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts