किस्मत वालो के शरीर पर होते हैं इन 5 जगहों पर तिल

नई दिल्ली । समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर पर मौजूद प्रत्येक तिल का अपना ही अलग महत्व होता है. शरीर पर मौजूद इन तिलों का व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है. शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति के तिलों को देखकर उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है.

mole on face

नाभि के पास तिल 

लोगों के पेट पर तिल का होना शुभ नहीं माना जाता. पेट पर तिल का होना व्यक्ति के दुर्भाग्य को दर्शाता है. लेकिन यदि यही तिल व्यक्ति की नाभि पर या उसके आसपास होता है तो यह व्यक्ति की सफलता के साथ,  उसके धनवान बनने का संकेत होता है.

पीठ पर तिल 

जिन लोगों की पीठ पर तिल होता है. वे लोग बहुत रोमांटिक स्वभाव के होते हैं. ऐसे व्यक्तियों को अपने जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती. इन व्यक्तियों के पास अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा होता है. कभी भी इन लोगों का पैसे की कमी के कारण कोई भी कार्य नहीं रुकता.

भौह के आसपास तिल 

शास्त्रों में माना गया है कि भौह के आसपास तिल होना काफी शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के भौह के पास तिल होते हैं. उनका दांपत्य जीवन काफी खुशहाल रहता है. उन्हें हर कार्य में अपने परिवार का सहयोग प्राप्त होता है. साथ ही इनके जीवन में कभी भी धन दौलत की कमी नहीं होती.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

ठोड़ी पर तिल

शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों की ठोंड़ी पर तिल होता है. उन्हें कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती. इनकी जिंदगी में हमेशा आय का कोई न कोई साधन बना रहता है. जिसकी वजह से इनका कोई भी काम पैसे के कारण नहीं रुकता.

आंखों के आस -पास तिल

जिन व्यक्तियों के आंख के नीचे या नाक के आसपास तिल होता है. वे व्यक्ति बहुत कम बोलने वाले और रहस्यमई स्वभाव के होते हैं. इनको समझा पाना आसान नहीं होता. यह लोग किस्मत से ज्यादा मेहनत पर विश्वास करते हैं. इन्हें अपने जीवन में सफलता मेहनत से ही प्राप्त होती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.