हरियाणा रोड़वेज की बस पलटी, बाल-बाल बचे 35 यात्री

महेन्द्रगढ़ । हरियाणा के नारनौल में आज एक सरकारी बस हादसे का शिकार हो गई. बस राजस्थान के जयपुर से हिसार आ रही थी तभी नारनौल के कावी मोड़ के पास ये हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के चक्कर में यह बस पलटा खा गईं. गनीमत रही कि इस हादसे में सवारियों को ज्यादा चोटें नहीं आई.

Haryana Roadways Bus Palti

हादसा सुबह करीब 11 बजे के आसपास हुआ जब रोड़वेज बस जयपुर से हिसार जा रही थी. बस में मौजूद यात्रियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद रोड़वेज बस रोड़ पर ही पलट गई.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ में रक्तदान शिविर, 95 यूनिट रक्त जुटाया; रक्तदाताओं को मिले हेलमेट

धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे और बस में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि बस में करीब 35 यात्री मौजूद थे जिनमें से 7-8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे का जायजा लिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.