दिल्ली में बेहतर होगी ट्रैफिक कनेक्टिविटी, रोडवेज बेड़े में शामिल हुई 320 नई इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि एलजी वीके सक्सेना और आम आदमी पार्टी की सरकार (AAP Govt) में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को 320 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रोडवेज बेड़े में शामिल किया है. इन बसों के संचालन से राजधानी में ट्रैफिक कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों का सफर आरामदायक हो जाएगा.

Electric Buses

परिवहन मंत्री का ट्वीट

कैलाश गहलोत ने X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली की जनता को बधाई. आज एलजी वीके सक्सेना के साथ 320 नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है. दिल्ली परिवहन विभाग के बेड़े में अब इलेक्ट्रिक बसों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 1970 हो गया है, जो देशभर में किसी भी शहर के मुकाबले सबसे ज्यादा है. इससे ट्रैफिक कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

ट्रैफिक कनेक्टिविटी होगी बेहतर

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में विश्वस्तरीय, प्रदूषणमुक्त, सुगम परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं और इस दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं. लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिले, इसके लिए हमारी सरकार की ओर लगातार सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है. इन बसों के संचालन से यातायात की सुविधा में काफी हद तक सुधार आएगा.

यह भी पढ़े -  पटरी पर आमने- सामने हुईं रफ्तार की मल्लिकाएं राजधानी और वंदे भारत, Video वायरल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.