8वां वेतन आयोग हुआ एक्टिव, बढ़ी समय- सीमा; जानिए ताजा अपडेट

नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते (DA) और 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हैं. हालांकि महंगाई भत्ते में अगली बढ़ोतरी अभी भी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत ही होगी, लेकिन 8वां वेतन आयोग अपने काम में तेजी से जुटा हुआ है. इस बीच आयोग से जुड़े तीन अहम अपडेट सामने आए हैं. 8वें वेतन आयोग ने केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों को जरूरी आंकड़े जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है.

500 Rupee Notes Rupay

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, डेटा कलेक्शन पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अपलोड करने की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई कर दी गई है. आयोग ने बताया कि कई मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों ने निर्धारित समय के भीतर डेटा उपलब्ध नहीं करा पाने की जानकारी दी थी.

भुवनेश्वर और कोलकाता में होंगी बैठकें

समय- सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया. आयोग ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित समय- सीमा के भीतर सभी जरूरी जानकारियां ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएं. 8वां केंद्रीय वेतन आयोग अपनी अगली क्षेत्रीय हितधारक और यूनियन परामर्श बैठकें 6-7 जुलाई को भुवनेश्वर और 9-10 जुलाई को कोलकाता में आयोजित करेगा. इन बैठकों में केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, कर्मचारी संगठनों और विभिन्न यूनियनों से वेतन, पेंशन और सेवा संबंधी सुधारों पर सुझाव लिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के स्कूलों में 9वीं की पढ़ाई- परीक्षा का बदला सिस्टम, अब ये 6 विषय होंगे सबसे अहम

आयोग ने इच्छुक संगठनों, संस्थानों और यूनियनों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर बैठकों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. इन बैठकों का उद्देश्य कर्मचारियों और संबंधित पक्षों की राय लेकर सिफारिशों को अंतिम रूप देना है.

फिटमेंट फैक्टर पर जारी है चर्चा

8वें वेतन आयोग में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है. विभिन्न कर्मचारी संगठनों और यूनियनों ने अलग- अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है. मौजूदा समय में 1.82 गुना से लेकर 3.83 गुना तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग की जा रही है. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था, जबकि 6वें वेतन आयोग में यह 1.86 था. फिलहाल, आयोग ने फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मांगों पर विचार करने के बाद ही आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करेगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.