आधार कार्ड वालों के हो गए वारे- न्यारे, लाखों लोगों को फ्री में मिलेगा इस सुविधा का लाभ

नई दिल्ली | भारत सरकार द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के ज़रिये आधार कार्ड (Aadhar Card) बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. इसके तहत, देश भर के सभी नागरिकों के यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर जारी किए गए थे, लेकिन इस प्रक्रिया में भी कुछ त्रुटियां रह गई थी. कुछ लोगों के नाम, पते या डेट ऑफ बर्थ इत्यादि में गलतियां देखने को मिल रही थी. उसके बाद, लोगों द्वारा इन्हें ठीक भी करवा दिया गया था. अब सरकार द्वारा आधार कार्ड से जुडी एक और अपडेट शेयर की गई है.

Aadhar Card

6 महीनों के लिए बढ़ी डेडलाइन

आधार कार्ड को अपडेट करने की डेडलाइन को सरकार द्वारा 6 महीनो के लिए आगे बढ़ा दिया है. अब से पहले UIDAI द्वारा इस काम के लिए 14 दिसंबर 2024 की आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया है. इसका मतलब यह है कि 14 जून 2025 तक माय आधार पोर्टल पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्री में आधार कार्ड को अपडेट करवाया जा सकता है, लेकिन आधार केंद्रों पर ऑफलाइन अपडेट के लिए शुल्क देना होगा.

इससे पहले भी सरकार इस सीमा को कई बार आगे बढ़ा चुकी है. अबकी बार फिर से इस डेडलाइन को 6 महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है. इस विषय में UIDAI ने ‘X’ पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है.

ऐसे करवाएं आधार कार्ड अपडेट

  • सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा.
  • यहाँ मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी को वेरीफाई करना होगा.
  • अब अपनी सभी डिटेल्स जैसे एड्रेस इत्यादि को चेक कर लें.
  • यदि कोई जानकारी गलत है तो उसे बदलने के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपडेट करने के लिए मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर दें और फाइनल सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें.
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको 14 नंबर का रिक्वेस्ट नंबर जारी कर दिया जाएगा, जिसकी सहायता से आप अपनी अपडेट प्रक्रिया को ट्रेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़े -  भारत का अनोखा गांव जहां नहीं लगते घरों में ताले, न ही हुई कभी कोर्ट- कचहरी; दिखती है सतयुग की झलक
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts