दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई सफर हो सकता है महंगा, हर शहर के लिए होंगे 2 किराए; जानें कब और कैसे सस्ती मिलेगी टिकट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक नई खबर सामने आई है. बता दें कि इस एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों को अब अपनी जेब पहले से अधिक ढीली करनी पड़ सकती है. दिल्‍ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) की चली, तो आने वाले समय में IGI एयरपोर्ट से हवाई सफर 5- 10% तक महंगा हो सकता है.

SUBWAY IGI

अतिरिक्त फीस का करना होगा भुगतान

DIAL ने UDF में बढ़ोतरी को लेकर एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) को एक प्रस्ताव भेजा है. यदि इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जाता है तो IGI एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त फीस का भुगतान करना होगा, जिसका सीधा असर हवाई किराए पर दिखेगा.

आवर्स के हिसाब से तय होगी फीस

AERA ने यदि DIAL का प्रस्‍ताव स्‍वीकार किया तो IGI एयरपोर्ट से घरेलू यात्रियों को पीक आवर्स और नॉन- पीक आवर्स के हिसाब से अलग- अलग यूडीएफ देना होगा. यानि आप पीक आवर्स में संचालित होने वाली फ्लाइट बुक कराते हैं, तो आपके अधिक यूडीएफ का भुगतान करना होगा.

DIAL के प्रस्ताव के अनुसार, IGI एयरपोर्ट से घरेलू हवाई सफर करने वाले यात्रियों को पीक आवर्स के दौरान 315 से 610 रूपए के बीच यूडीएफ का भुगतान करना होगा. अन्य शहरों से दिल्ली आने वाले घरेलू यात्रियों को पीक आवर्स के दौरान 115 से 210 रूपए के बीच यूडीएफ देना होगा. यानि जितना पीक आवर्स, उतनी ही महंगी फ्लाइट.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

इंटरनेशनल पैसेंजर्स को लेकर भी प्रस्ताव

DIAL ने इंटरनेशनल हवाई उड़ान पर भी यूडीएफ की नई दरों का प्रस्ताव AERA के पास भेजा है. इस प्रस्ताव में IGI एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले इकोनॉमी क्‍लास के यात्रियों को 810 रुपए और बिजनेस क्‍लास के यात्रियों से 1620 रुपए यूडीएफ वसूलने की बात कही गई है. वहीं, दिल्‍ली आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट के यात्रियों से 280 से 570 रुपए के बीच यूडीएफ लिए जाने का प्रस्‍ताव रखा गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.