दिल्ली मेट्रो से अब यात्री सफर के साथ- साथ होगी माल ढुलाई, कमाई बढ़ने के साथ मिलेंगे कई अनगिनत फायदे

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन माने जाने वाली मेट्रो (Metro) से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के बाद अब दिल्ली मेट्रो के अन्य सभी कॉरिडोर पर यात्री सफर के साथ माल ढुलाई भी होगी. हालांकि, यह कार्य सिर्फ गैर- व्यस्त समय के दौरान ही होगा.

Metro

स्पेशल कोच होगा आरक्षित

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि इसके लिए सभी कॉरिडोर की मेट्रो में एक कोच आरक्षित किया जाएगा ताकि मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े. इस सेवा की शुरुआत कब से होगी. इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन DMRC ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए लॉजिस्टिक सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ब्लू डार्ट के साथ अनुबंध किया है.

DMRC उस कंपनी के साथ मिलकर मेट्रो में माल ढुलाई की सुविधा उपलब्ध कराएगी. इसका मकसद यात्री किराए के अलावा माल ढुलाई से दिल्ली मेट्रो की आय में बढ़ोतरी करना है. वहीं, DMRC की इस पहल से दिल्ली की सड़कों से मालवाहक वाहनों का दबाव कम होगा जिससे प्रदुषण कम करने में भी सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़े -  AIIMS Delhi MTS Jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई

कमाई बढ़ाने का अतिरिक्त विकल्प

डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो के जरिए माल को एक जगह से दूसरी जगह जल्दी पहुंचाया जा सकता है. इससे दिल्ली- NCR क्षेत्र में माल परिवहन के लिए सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होगी. सड़कों से माल ढुलाई वाले वाहनों की संख्या घटेगी, जिससे वाहनों से होने वाले उत्सर्जन पर लगाम लगेगी. डीएमआरसी का कहना है कि दुनिया भर की मेट्रो प्रणालियां अपना राजस्व बढ़ाने के लिए नए विकल्प तलाश रही हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.